फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साले ने दो घरों से चुराया सरिया

विज्ञापन
Brother-in-law stole sariya from two houses
विज्ञापन
चंबा। निर्माणाधीन घर का लेंटर डालने के लिए एक व्यक्ति ने अपने जीजा के साथ मिलकर दो लोगों के घरों से पांच क्विंटल सरिया चोरी कर लिया। इससे पहले आरोपी चोरी किए हुए सरिये का इस्तेमाल कर पाता, पुलिस ने उसके घर में दबिश देकर सरिये को जब्त कर जीजा-साले के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया। यह घटना सपाहण और बनेटू गांव की है। यहां दो लोगों के घरों से जीजा-साले ने मिलकर पांच क्विंटल सरिये पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सपाहण गांव में रहने वाले सचिन ने वीरवार शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर से तीन क्विंटल सरिया चोरी हो गया है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस जांच करने की योजना बना रही थी कि उसी दौरान बनेटू गांव के रहने वाले पंकज ने भी अपने घर से दो क्विंटल सरिया चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों लोगों की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि भलेई क्षेत्र के धार गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर के लेंटर में रातों रात सरिये का जुगाड़ किया है। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई, जहां पुलिस ने लेंटर के लिए काटे जा रहे सरिये की जांच पड़ताल की तो सरिया दोनों व्यक्ति का पाया गया। जो व्यक्ति लेंटर के लिए सरिये का इस्तेमाल कर रहा था, उसके पास सरिये से संबंधित कोई बिल नहीं था। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने सरिये को जब्त कर लिया। साथ ही चोरी करने वाले जीजा-साले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पूरे मामले में बरंगाल चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने अपनी टीम के साथ पूरी मुस्तैदी से जांच की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि सरिया चोरी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी छानबीन कर रही है। ुलिस मामले की आगामी छानबीन कर रही है। मामले की आगामी छानबीन कर रही है। ही है। रही है। र ररगामी छानबीन कर रही है। र पुलिस मामले की आगामी छानबीन कर रही है। र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें