बाजार में घोड़े-खच्चरों की एंट्री के लिए सुबह-शाम की समयसारिणी भी निर्धारित
चौरासी व्यापार मंडल की बैठक में सभी दुकानदारों ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। चौरासी व्यापार मंडल भरमौर की बैठक सोमवार को चौरासी होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य हरिशरण शर्मा ने की।
इसमें व्यापार मंडल से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान हर दुकानदार से 100 रुपये प्रति माह शुल्क लेने का निर्णय लिया गया।निर्णय लिया कि बाजार में घोड़े खच्चरों की एंट्री की समयसारिणी सुबह 9 से पहले और शाम को 5 बजे के बाद ही होगी। खच्चरों के मुंह पर छिकु लगाना भी अनिवार्य होगा। कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती के कपाट खुलने पर 110 लीटर कुकर देने के लिए व्यापार मंडल ने 10 हजार रुपये की राशि देने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया।
भरमाणी जीरो पॉइंट से हैलीपेड मार्ग पर वाहनों की आवाजाही की निर्धारित समयसारिणी का भरमौर प्रशासन से सख्ती से पालन करने का निर्णय लिया। बैठक में व्यापार मंडल के वरिष्ठ कोर कमेटी सदस्य जैसी राम ठाकुर, हरिशरण शर्मा, नरेश वर्मा, प्रधान रंजीत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आजाद जरयाल, कालू शर्मा, तिलक शर्मा, महासचिव महिंद्र पटियाल, प्रैस सचिव प्यार शर्मा, उपप्रधान संजय कपूर, नीरज महाजन, मदन पखरेटिया, संजय पटियाल, जोन प्रभारी नवीन ठाकुर, अभिलाष पटियाल, विजय कुमार और सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।