फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 1.70 करोड़ से गलीघार पर होगा सीमेंट स्प्रे

Mon, 30 Mar 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी पर ड्रील के जरिये गाड़े जाएंगे लोहे के एंकर
विज्ञापन


जुलाई माह तक कार्य पूरा करने का विभागीय लक्ष्य
साहो क्षेत्र की दर्जन भर पंचायतों के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। क्षेत्र की 12 पंचायतों के लिए खतरा बन चुकी लुड़ेरा स्थित गलीघार पहाड़ी पर एक करोड़ 71 लाख से सीमेंट स्प्रे करवाने की योजना है।
पहाड़ी पर डि्रल के जरिये लोहे के एंकर गाड़े जाएंगे। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से सीमेंट का स्प्रे होगा। सदर के विधायक ने लोक निर्माण विभाग को गलीघार में सीमेंट स्प्रे करवाने का कार्य करवाने के निर्देश दिए।

इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा। इसे स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो गया है। विभाग ने जुलाई तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य ठेकेदार को दिया है। साहो क्षेत्र तहत कीड़ी, अठलुई, सराहण, रजिंडू, परौथा, पल्यूर, कुरैणा, जड़ेरा, बरौर, सिल्लाघ्राट, पलुई, कैला समेत 30 हजार आबादी रोजमर्रा के कार्यों के लिए मुख्यालय का रुख करती है। बरसात के समय में गलीघार में अकसर पत्थर गिरने या मार्ग बंद होने से लोगों को चंबा पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कुछ साल पहले पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से टेंपो, पिकअप, कार, बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक करीब 6 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 25 लोग पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीण सेब, खुमानी, पलम, आडू, कीवी समेत सब्जियां फ्रासबीन, बंदगोभी, फूलगोभी, टमाटर, मटर की फसल इसी मार्ग से मुख्यालय में बेचने के लिए आते हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि चंबा-साहो मार्ग पर गलीघार में एक करोड़ 71 लाख से सीमेंट स्प्रे का कार्य शुरूहुआ है। जुलाई तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि साहो और आसपास की पंचायतों के लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी से सीमेंट स्प्रे का प्रस्ताव तैयार करवाया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। मुख्यमंत्री ने बजट स्वीकृत किया। अब कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें