फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रेत के बदले हर दिन दांव पर सांसें

Mon, 27 Apr 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
राजपुरा में जान जो​खिम में डालकर रावी नदी से रेत लेकर गुजरता ट्रैक्टर।
विज्ञापन
चंबा में राजपुरा के पास सुबह से शाम तक रावी नदी में उतरते रहते हैं ट्रैक्टर
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बढ़ जाता है जलस्तर, रेत के लिए जोखिम में डाल रहे जान
पहले भी नदी में फंसा था एक ट्रैक्टर चालक, बड़ी मुश्किल से बची थी जान

रावी नदी इन दिनों एक खामोश जुए की मेज बन गई है। यहां दांव रेत का नहीं, जिंदगी का लगता है। राजपुरा के पास सुबह से शाम तक ट्रैक्टर नदी के सीने को चीरते हुए ऐसे गुजरते हैं मानो हर चक्कर किस्मत की परीक्षा हो।
तेज बहाव, बढ़ता जलस्तर और हर पल पलटने का खतरा, सब कुछ सामने दिखता है, फिर भी पेट की आग इन खतरों को पीछे छोड़ देती है। यहां रेत नहीं, बल्कि हर दिन जिंदगी दांव पर लगाई जा रही है। एक गलत कदम हादसे में बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रावी नदी से रेत निकालने के लिए ट्रैक्टर चालक जान जोखिम में डाल रहे हैं। राजपुरा के पास सुबह से शाम तक यह खेल चलता है। ट्रैक्टर चालक रावी नदी के दूसरे किनारे पर जाकर पहले रेत भरते हैं। फिर रावी के बीच से होकर लौटते हैं। कई बार ट्रैक्टर पलटने की स्थिति भी पैदा हो जाती है। हैरानी इस बात की है कि मौत से भरे इस खेल को बंद करवाने के लिए न तो प्रशासन आगे आ रहा है और न ही खनन विभाग दिलचस्पी दिखा रहा है। यही वजह है कि ट्रैक्टर चालक पैसे कमाने के चक्कर में रोजाना जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। कई बार पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर रावी नदी के बीच में चले जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार, हंसराज, संजय शर्मा, योगराज, केवल, देसराज, शम्मी कुमार, महिंद्र सिंह और विनोद कुमार ने बताया कि जिस प्रकार राजपुरा में ट्रैक्टर रावी नदी के बीच में घुसे रहते हैं, उसे देख यही लगता है कि यहां कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। पिछले साल भी एक ट्रैक्टर चालक नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गया था। उसे रात को रेस्क्यू अभियान चलाकर निकालना पड़ा। ऐसी परिस्थिति दोबारा पैदा न हो, इसके लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस संदर्भ में संबंधित विभाग और पुलिस को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें