चुराह (चंबा)। बैरा सियुल परियोजना सुरंगानी में बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन सीटू के बैनर तले दुनी चंद की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
धरने की शुरुआत गेट मीटिंग के साथ हुई। इसमें 150 से अधिक मजदूरों ने भाग लिया और आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। गेट मीटिंग के बाद धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। धरने में सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर तथा जिला अध्यक्ष नरेंद्र मौजूद रहे। संवाद