फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आठ माह बाद भी नहीं लगा धंस गए एनएच का डंगा

Mon, 06 Apr 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के साथ बने दो मंजिला मकान को भी बना हुआ है खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। आठ माह पहले भारी बरसात में धंसे एनएच को अभी तक सुरक्षित नहीं बनाया गया है। इससे सड़क के साथ बने दो मंजिला मकान को खतरा पैदा हो गया है।
बारिश होने पर सड़क धंसना शुरू हो जाती है। समय रहते पक्का डंगा नहीं लगाया तो आने वाले समय में सड़क के साथ मकान भी जमींदोज हो जाएगा। ऐसा होने पर जान माल का भी नुकसान हो सकता है। हैरानी इस बात की है कि लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता कार्यालय से कुछ दूरी पर ही यह सड़क धंसी हुई है लेकिन विभागीय अधिकारी उसकी मरम्मत करवाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें न तो सड़क से कोई लेना देना है और न ही वहां बने मकान से। कुछ दिन पहले मणिमहेश न्यास की बैठक में कार्यवाहक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने वहां डंगे का कार्य जल्द पूरा करने के आदेश जारी किए थे लेकिन अभी तक उसपर कोई अमल नहीं फरमाया गया है।

जहां पर सड़क धंसी है, वहां उनका मकान है। यह कभी भी धराशायी हो सकता है। प्रशासन को मकान की सुरक्षा करने के लिए डंगा शीघ्र लगाना चाहिए। - राजेश चौहान


आठ माह पहले धंसी सड़क को अब तक दुरुस्त न करवाना विभाग और प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। - कुश जरयाल


सरकार और प्रशासन को जनजातीय क्षेत्र में बरसात में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। सड़क पर कोई भी अप्रिय घटना होती है तो प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा। - योगेश ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच के कनिष्ठ अभियंता गगन राणा ने बताया कि जहां पर सड़क धंसी है वहां लगने वाले डंगें का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। बजट मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें