तीसा में आंगनबाड़ी केंद्र में निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड जांते जिला कार्यक्रम अधिकारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। बाल विकास परियोजना कार्यालय तीसा के तहत पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का विभागीय टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम की अगुवाई जिला कार्यक्रम अधिकारी बालकृष्ण शर्मा ने की। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों का रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही न्यूट्रीशन का कोटा भी जांचा गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी की अगुवाई में टीम ने तीसा प्रथम और द्वितीय, खखड़ी, पतोगण और चमारा आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। टीम में जिला समन्वयक पोषण विकास शर्मा और मनोहर नाथ शामिल रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे कोरोना वैक्सीनेशन से वंचित लोगों तक पहुंचें और दूूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के बारे में भी कहा।
निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर पूजा कुकरेजा भी उपस्थित रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि तीसा क्षेत्र के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवस्था जांची गई। कहा कि कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार सामग्री के दस्तावेज दुरुस्त नहीं थे। इसके बारे में संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों को खामियां दूर करने के लिए कहा गया।