फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चौरासी परिसर में घोड़े-खच्चरों का प्रवेश बंद

Wed, 29 Jul 2026 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। ऐतिहासिक चौरासी मंदिर परिसर में अब घोड़े-खच्चरों और लावारिस पशुओं का प्रवेश पूरी तरह बंद हो गया है। मंदिर की पवित्रता, मर्यादा और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने परिसर के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण कर चार प्रमुख प्रवेश द्वार स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

तीन वर्षों से प्रवेश द्वार खुले रहने के कारण घोड़े-खच्चर और लावारिश पशु मंदिर परिसर में पहुंच जाते थे। इनके मलमूत्र से परिसर में गंदगी फैलने के साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए प्रशासन ने नए प्रवेश द्वार इस प्रकार तैयार किए हैं कि उनमें से केवल एक व्यक्ति ही गुजर सकता है, जबकि किसी भी पशु का प्रवेश संभव नहीं है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे मंदिर परिसर की स्वच्छता बनी रहेगी और धार्मिक स्थल की गरिमा एवं पवित्रता भी सुरक्षित रहेगी। श्रद्धालुओं को भी अब साफ-सुथरे वातावरण में दर्शन करने की सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें