फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति मणिमहेश डलझील की ओर कूच करने वाले श्रद्दालु नपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रणजीत शर्मा
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश डलझील की ओर कूच करने वाले यात्रियों पर इस बार प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। इस बारे में मणिमहेश न्यास और एडीएम भरमौर ने निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के मुुताबिक चोरी छिपे मणिमहेश की ओर जाने वाले यात्रियों की निगरानी हड़सर पंचायत प्रधान और सचिव करेंगे।
जिला प्रशासन ने साफ किया कि अगर कोई यात्री बिना अनुमति के यात्रा पर जाता पाया जाता है तो संबंधित यात्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन कोरोना महामारी के बीच किसी भी जोखिम को नहीं उठाना चाहता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते धार्मिक यात्राओं सहित मेलों पर रोक लगी है। इससे कोई भी व्यक्ति मणिमहेश की ओर नहीं जा सकता है।
बावजूद इसके भरमौर प्रशासन को कई लोगों की मणिमहेश की ओर कूच करने की सूचना मिली है। इसके बाद भरमौर प्रशासन और मणिमहेश न्यास हरकत में आ गया है। वर्तमान में यात्रा पर रोक है। मणिमहेश की ओर जाने वाले सभी रास्तों की मरम्मत होना बाकी है।
इसके अलावा सुंदरासी से लेकर झलझील तक बर्फ है। वहीं, यात्रा के कई पड़ाव ऐसे हैं जहां अस्थायी पुलों का भी निर्माण किया जाना है। इस साल कोरोना के चलते अभी तक पड़ावों पर व्यवस्था करने को लेकर कोई बैठक भी नहीं हुई है।
मणिमहेश न्यास एवं भरमौर प्रशासन ने साफ किया है कि जब तक कोरोना महामारी से निजात नहीं मिल जाती, तब तक कोई भी मणिमहेश की ओर नहीं जाएगा। इसके लिए प्रशासन की अनुमति आवश्यक है।
पवित्र मणिमहेश यात्रा 12 अगस्त 2020 से 27 अगस्त 2020 तक होनी है। मणिमहेश यात्रा का गर्म स्नान होने के चलते इस वर्ष श्रद्धालुओं की आमद में भी बढ़ोतरी हो सकती थी। हालांकि कोविड़-19 के चलते मणिमहेश यात्रा के आयोजन पर भी काले बादल ही मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

एडीएम भरमौर पृथी पाल सिंह ने बताया कि बिना अनुमति कोई भी यात्री मणिमहेश की ओर कूच नहीं कर पाएगा। अगर ऐसा करते हुए कोई व्यक्ति पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें