फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना के लिए ऑनलाइन करना होगा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को इंस्पायर मानक योजना के लिए ऑनलाइन नामांकन करना होगा। इस संदर्भ में चंबा के उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने समस्त सरकारी और गैर सरकारी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों के मुताबिक एक जुलाई से ऑनलाइन पोर्टल खुल गया है और 30 सितंबर तक ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रत्येक स्कूल प्रबंधक को कम से कम तीन और ज्यादा से ज्यादा पांच नामांकन भरने होंगे। यह योजना केंद्र सरकार की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए प्रायोजित की गई है। तय तिथि के तहत योजना के लिए नामांकन न भरने वाले स्कूल प्रमुख लापरवाही के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत छठी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का नामांकन करना होगा। विभाग ने जिले के 157 सीनियर सेकेंडरी, 88 हाई और 240 मिडल स्कूल के प्रमुखों सहित गैर सरकारी स्कूल प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने मिडल स्कूल के प्रमुखों को सख्त हिदायत दी है कि वे भी अपने नामांकन भरें। यह जानकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने दी है।
पांच साल पहले इंस्पायर मानक अवार्ड कार्यक्रम की प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया गया है। छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के तौर पर दस हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। पहले पांच हजार रुपये मिलते थे। सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का मकसद वैज्ञानिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की रुचि को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें