फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिंदू सम्मेलन में समाज को सशक्त बनाने पर जोर

विज्ञापन
चंबा के मुगला शनिदेव मंदिर में हिंदू सम्मेलन को लेकर कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोग।संवाद
विज्ञापन
चंबा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिदेव मंदिर मुगला में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। विभाग सेवा प्रमुख राम प्रकाश मुख्य तौर पर मौजूद रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर बनाने पर बल देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान समाज को संगठित और आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व शांति और जनकल्याण की कामना के साथ हवन-यज्ञ से किया गया। इस अवसर पर राम प्रकाश ने बच्चों में मोबाइल के बढ़ते अत्यधिक उपयोग पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अभिभावकों, विशेषकर महिलाओं से आग्रह किया कि वे नई पीढ़ी को इस कुरीति से दूर रखने के लिए जागरूक प्रयास करें। राष्ट्रहित में जाति, वर्ग और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें