फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा शहर में रेहड़ियों पर लगेंगे बिजली का मीटर

Wed, 04 May 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
बिजली का मीटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबा शहर अपने आप में एक ऐसा शहर बनने जा रहा है जहां रेहड़ी धारक के पास बिजली का कनेक्शन होगा। रेहड़ी पर बाकायदा मीटर लगाया जाएगा और इस मीटर से आने वाले बिल की अदायगी रेहड़ी संचालक बिजली बोर्ड को करेंगे।
विज्ञापन


नगर परिषद के हाउस में यह फैसला पास होने के बाद चंबा में रेहड़ी संचालकों को मीटर लगाने का सिलसिला शुरू भी हो गया है। अब तक शहर में इक्का-दुक्का बिजली के मीटर लगाए जा चुके हैं। बिजली के यह मीटर सिर्फ परमिट धारकों की रेहड़ी पर ही लगाए जाएंगे। संचालकों को इसके लिए नगर परिषद से विशेष इजाजत लेनी होगी। यह मीटर अस्थायी तौर पर दिए जाएंगे और मीटर के प्रस्ताव नगर परिषद के हाउस में पास होंगे। चंबा शहर में रेहड़ी पर बिजली के मीटर लगाने का यह फैसला अमल में लाया जा रहा है।

शुरूआती तौर पर एनओसी सिर्फ शीतल पेय बेचने वालों को दी गई है। गौरतलब है कि नगर परिषद ने चंबा में रेहड़ी धारकों को परमिट जारी किए हैं। इन परमिट के आधार पर सभी रेहड़ी धारक शहर भर में अपना कारोबार कर रहे हैं। ज्यादातर रेहड़ियां स्थायी हैं और वे शहर में घूमती नहीं हैं। अब ऐसे में नगर परिषद का यह ऐतिहासिक फैसला पूरे शहर में चर्चा बटोर रहा है। ऐसे में यह भी सवाल उठने लगा है कि नगर परिषद रेहड़ी धारकों को परमिट के साथ बिजली का कनेक्शन भी जारी करती है तो भविष्य में रेहड़ी धारक शहर में जगह-जगह खोखे स्थापित कर सकते हैं। नगर परिषद में रेहड़ी पर बिजली का परमिट हासिल करने के लिए आने वाले दिनों में होड़ मचने वाली है।
विज्ञापन


हाउस करेगा फैसला : अध्यक्ष
उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर का कहना है कि परमिट धारक रेहड़ी संचालक विशेष अनुमति से मीटर लगाने की इजाजत ले सकते हैं। यह फैसला पूरे हाउस ने मिलकर किया है। जिसके बाद कुछ लोगों को परमिट दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे फैसले हाउस की बैठक में ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें