चुराह (चंबा)। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नकरोड़ के अधीन 11 केवी भंजराडू फीडर, तीसा फीडर चांजू फीडर, आईए एनर्जी फीडर और टिकरी फीडर के तहत इलाकों में बिजली की आपूर्ति कल बंद रहेगी।
बिजली कट लगाकर बोर्ड इन फीडरों में आवश्यक मरम्मत कार्य और बिजली लाइनों के साथ लगने वाली पेड़ों की टहनियों को काटने का कार्य करवाएगा। 28 जून को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक भराड़ा, चांजू, तीसा, टिकरी और भंजराडू क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। कार्य समाप्त होने के उपरांत ही बिजली की आपूर्ति बहाल होगी। बिजली बोर्ड ने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद