फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 386 उपभोक्ताओं के काटे जाएंगे बिजली कनेक्शन

Thu, 16 Apr 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड हुआ सख्त
विज्ञापन

बोर्ड के फंसे हैं करीब आठ लाख, कई बार जारी किए नोटिस : अजय

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत 386 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटेंगे। इस संदर्भ में विद्युत बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से अनुभाग स्तर पर टीमें गठित कर दी गई हैं।
साथ ही फील्ड में भी टीमों को भेज दिया है। ये उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हैं। दूसरी तरफ, बोर्ड की ओर से इस तरह की कार्रवाई करने का मकसद बिजली बिल के रूप में फंसी राशि को निकलवाना है ताकि बोर्ड को किसी प्रकार का आर्थिक संकट न आए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से करीब आठ लाख रुपये की राशि वसूलनी है। इससे पहले बोर्ड की ओर से नोटिस जारी किए गए मगर उपभोक्ताओं ने कोई सुध नहीं ली। इसके बाद 15 दिनों की मोहलत भी दी गई। बावजूद इसके उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। बहरहाल, अब बोर्ड ने इस मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। गौरतलब है कि कई उपभोक्ताओं से बिजली बोर्ड से तीन से चार माह का बिल फंसा हुआ है। इसमें सरकारी कार्यालय भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड उपमंडल चंबा द्वितीय के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि 386 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। करीब आठ लाख रुपये की राशि बोर्ड की बिजली बिल के रूप में फंसी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें