फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

351 उपभोक्ताओं के कटेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत बिजली बिल जमा न करवाने वाले 351 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थायी तौर पर कटेंगे। इस संदर्भ में विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल जमा नहीं करवाए हैं। इससे पहले भी बिजली बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को कई बार कर्मचारियों के माध्यम से बिजली का बिल जमा करवाने के निर्देश दिए थे लेकिन कोई बिल जमा नहीं करवाया गया।
विज्ञापन

अब बोर्ड ने बिजली काटने के आदेश जारी किए हैं। दोबारा कनेक्शन चालू करवाने के लिए उपभोक्ताओं को ढाई सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। चनेड़ और खज्जियार क्षेत्र के 351 उपभोक्ताओं के पास करीब सात लाख की राशि बिजली बिल के रूप में फंसी हुई है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाया था। उन्होंने कहा कि अगर उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाते हैं तो स्थायी तौर पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें