फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मौके पर वसूला बिजली बिल, लोड रिवाइज करने के दिए आदेश

विज्ञापन
शहर के हरदासपुरा बाजार में बिजली की पेंडेंसी को लेकर निरीक्षण करती बिजली बोर्ड की टीम
विज्ञापन
चंबा। बिजली बोर्ड ने बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कस दिया है। अब टीमें लोगों के घर-द्वार दबिश देकर बिजली बिल की राशि वसूल रही हैं। पिछले तीन दिन में तीन लाख रुपये की रिकवरी टीम ने कर ली है। बोर्ड की टीम मौके पर ही कार्रवाई कर रही है। जो उपभोक्ता बिल नहीं दे चुका रहे हैं, उनके कनेक्शन भी काटने की व्यवस्था है लेकिन उपभोक्ता बिल अब जमा करवा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोर्ड की टीम ने बुधवार को शहर के साथ लगते हरदासपुरा वार्ड के अलग-अलग मोहल्लों में दबिश दी और उपभोक्ताओं को उनके लंबित बिजली बिलों के बारे में अवगत करवाया। बहरहाल, अस्थायी तौर पर कनेक्शन काटने के बाद बोर्ड की टीमें उपभोक्ताओं के घर-द्वार दबिश दे रही हैं और मौके पर ही बिजली बिल की राशि वसूल कर रही है। गौरतलब है कि शहर में कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने पिछले दो से तीन माह तक का बिजली बिल नहीं चुकाया है। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता हंस राज ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें