फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिजली गिरने से 15 लोगों के घरों में जले विद्युत उपकरण

Mon, 29 Apr 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला (चंबा)। जिला चंबा में भारी बारिश का सिलसिला लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। सोमवार को भी भारी बारिश के साथ बिजली गिरने से लोगों के विद्युत उपकरण जल गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मंगला और बख्तपुर के बेधन गांव में बिजली गिरने से 15 घरों में लोगों के बिजली मीटर, पंखे, गीजर, स्विच बोर्ड और फ्रिज समेत अन्य बिजली के उपकरण जल गए हैं। इस कारण लोगों काे काफी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि बिजली गिरते वक्त जब उपकरण जले तो उस वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली मीटर और वायर जलने के बाद प्रभावित परिवारों को रविवार की रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी। रविवार को दोपहर बाद आसमान में जोरदार गर्जना के साथ बिजली गिरने से सबसे अधिक नुकसान बख्तपुर पंचायत के बेधन निवासी विपन कुमार के घर में हुआ। बिजली गिरने से उनका विद्युत मीटर, वायरिंग समेत बिजली उपकरण ट्यूब, बल्ब, गीजर, एलईडी जल गए। अन्य प्रभावितों में मनोज कुमार, अशोक कुमार, काकू, मोनू, विपन कुमार, राजेश कुमार, उत्तम चंद के घरों में रखे टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, प्रैस सहित बिजली के अन्य उपकरणों को जल गए। प्रभावितों का कहना है कि बिजली गिरने से उनके इलेक्ट्रानिक उपकरण जलने से उनका काफी नुकसान हुआ है। कहा कि जब बिजली गिरी तो बिजली बोर्ड प्रबंधन के कर्मियों ने बिजली सप्लाई बंद कर दी थी। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें