फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी में भजनों की प्रस्तुति से गूंजा चौरासी परिसर

विज्ञापन
भरमौर में प्रभात फेरी के दौरान एनएसएस स्वयंसेवी। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
प्रभात फेरी के दौरान भजनों से गूंजा चौरासी परिसर
विज्ञापन

एनएसएस शिविर के तीसरे दिन निकाली गई प्रभात फेरी
कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवियों में दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर(चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान राज्य समन्वयक दिलीप ठाकुर ने कहा कि शिविर में कार्यक्रम अधिकारियों सहित विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। रविवार को सभी स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान स्वयंसेवियों ने भजनों की प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन

शिविर के दौरान चौरासी परिसर में प्रात:कालीन सभा भी करवाई गई। राज्य समन्वयक की अगुवाई में मास्टर ट्रेनर सुन्नी स्कूल के प्रधानाचार्य ललित शर्मा, रायपुर स्कूल की प्रधानाचार्य राजकुमारी, मास्टर ट्रेनर डीआर चौहान की ओर से सभी कार्यक्रम अधिकारियों को परेड की रिहर्सल करवाई गई। तत्पश्चात सभी ग्रुप लीडरों की ओर से परेड करवाई गई। इसके बाद सभी कार्यक्रम अधिकारी हेलीपैड पहुंचे। जहां दोबारा परेड का अभ्यास किया गया। इससे पूर्व शनिवार को राज्य समन्वयक की अध्यक्षता में कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम अधिकारियों की शिविर संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम अधिकारियों की ओर से एकल गीत, नृत्य और लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए । स्वयंसेवियों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। राज्य समन्वयक ने बताया कि यह शिविर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें