फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बेरोजगार आठ युवा चलाएंगे ई-टैक्सी

Fri, 27 Dec 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के बेरोजगार युवा अब ई-टैक्सी के जरिये अपनी आमदनी अर्जित करेंगे। राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना के तहत आठ आवेदकों को बैंक की ओर से ऋण राशि जारी कर दी है। अब यह बेरोजगार आवेदक ऋण से मिली राशि से गाड़ियां खरीदने में जुट गए हैं। इनमें चार बेरोजगारों ने गाड़ियों की खरीद कर ली हैं। सरकार के निर्देशानुसार ये गाड़ियां सरकारी विभागों में लगाई जाएंगी और निर्धारित किराया लाभार्थियों को दिया जाएगा। ताकि वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकें। सरकार की ओर से इस योजना को कार्यान्वित करने का मकसद बेरोजगार युवाओं को रोजगार की धारा से जोड़ना है। ताकि वे अपनी आमदनी कर सकें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बेरोजगार युवाओं ने आवेदन किया था। जिला चंबा में करीब 19 युवा इस सूची में थे। मगर किसी कारण उन्हें आवेदन पत्र रद्द हुए। जबकि 16 को ही स्वीकृति मिल पाई। अब आठ बेरोजगारों को निर्धारित आवेदन के तहत बैंकों की ओर से राशि जारी कर दी गई है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बेरोजगारों को रोजगार की धारा से जोड़ने के लिए राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना का शुभारंभ किया थी। इसी साल सरकार ने योजना के तहत आवेदन मांगे। बैंकों की ओर से गाड़ियों की खरीद के लिए ऋण दिया जाएगा। हालांकि, शुरुआती दौर में किसी तरह की आपत्तियां बैंकों ने लगाई। मगर अब आवेदकों ने सभी आपत्तियां दुरुस्त कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ आवेदकों को बैंकों की ओर से ऋण की राशि जारी कर दी है। बेरोजगार गाड़ियां खरीद रहे हैं। अब आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
अरविंद सिंह चौहान, जिला रोजगार अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें