चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल की चरड़ा पंचायत का विभाजन कर जूरी पंचायत बनाने को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाई है। लालदीन, शुक्रदीन, हनीफ मोहम्मद, लतीफ और मोहम्मद हुसैन ने बताया कि वर्तमान में पंचायत कार्यालय की दूरी लगभग आठ किलोमीटर है, जिससे ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पंचायत भवन से गांव की दूरी अधिक होने की वजह से कई बार वे ग्राम सभा में भाग तक नहीं ले पाते हैं। इस क्षेत्र में सड़क और बुनियादी सुविधाओं की कमी ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए।