जुए के खेल पर नकेल कसने की पुलिस की मुहिम के बावजूद जुए का खेल लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। इसी के तहत शनिवार को डलहौजी पुलिस ने बैहलुन कैंट में एक निजी होटल के समीप आठ लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा।
इनसे मौके पर जुए के प्रयोग में लाई जा रही दस हजार पच्चीस रुपये की नकदी और ताश के पत्तों को भी बरामद किया गया।
यह मामला शनिवार की दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे के करीब पेश आया। पुलिस ने आरोपियों से बरामद की गई नकदी और ताश के पत्तों को कब्जे में लेते हुए आठों आरोपियों पर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना कानून अपराध है। ऐसे में इसे रोकने के लिए छेड़ी गई मुहिम आगामी भविष्य में भी जारी रहेगी।