फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरोला स्कूल में स्टाफ का टोटा, छात्र परेशान

Sat, 14 Nov 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबायली क्षेत्र गरोला के राजकीय वरिष्ठ विद्यालय गरोला में शिक्षकों को लिपिकों का कार्य करना पड़ रहा है, जिसका कारण यहां पर पिछले दो वर्षों से कार्यालय अधीक्षक, सहायक असिस्टेंट व लिपिक के पद रिक्त चले आ रहे हैं।
विज्ञापन



 इससे विद्यालय में अध्यापन प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही हैं। कार्यालय के कार्यों के लिए स्कूल के तीन शिक्षकों को रोजाना बाबुओं की ड्यूटी बजानी पड़ रही है।


हालांकि इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कई बार शिक्षा विभाग से इस स्कूल में इन तीन महत्वपूर्ण पदों को भरने की मांग की है, लेकिन यह मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है। इससे अभिभावकों में खासा रोष है।
विज्ञापन



 इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों में से सुभाष, देशराज, कमल कुमार, धर्म चंद, ज्ञान सिंह, चतरो राम, सुरेश कुमार, संजीव कुमार और रत्न चंद ने बताया कि अध्यापकों के कार्यालय कार्य में व्यस्त रहने से उनके बच्चों की शिक्षा पर काफी असर पड़ रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग व सरकार शीघ्र राजकीय वरिष्ठ विद्यालय गरोला में रिक्त पड़े कार्यालय अधीक्षक, सहायक असिस्टेंट व लिपिक के पद को भरें।
विज्ञापन

इस संबंध में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय गरोला के प्रधानाचार्य प्रमोद पठानिया ने बताया कि इस बारे शिक्षा विभाग को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें