फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर में आठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरेंगे

विज्ञापन
Eight Anganwadi workers' posts will be filled in Bharmour
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर में बाल विकास परियोजना कार्यालय के तहत खाली चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक 27 दिसंबर तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष दियोलिया ने बताया कि विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं के आठ और सहायिकाओं के 16 पद भरे जाने हैं। इनमें आंगनबाड़ी केंद्र पूलन के बगडू, दुर्गेठी, बडग्रां के बंडग्रा, कुठार व पलाणी, बजोल के उरना, भरमौर के सेरी और गरोला के केंद्र ब्योटी में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी।
इसके अलावा पूलन के सिरड़ी, चौबिया, बजोल के ग्रौंडा, कुलेठ के तूह, दियोल, कुलेठ के ग्वाला, गरीमा का बडई, बंडग्रा, उंलासा, कुठेड़, लांबू के गुवाड़, होली के सुटकर, भरमौर के स्पैडका, सिरड़ी के ठठान, रूहणकोठी के सामरा और खणी के दपौता में सहायिकाओं की नियुक्ति होगी। कार्यकर्ताओं के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या समकक्ष, जबकि सहायिका के लिए आठवीं पास है। आयु सीमा 21 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदनकर्ता के परिवार की सालाना आय पैंतीस हजार रुपये से अधिक न हो। साक्षात्कार 29 दिसंबर को सुबह दस बजे एसडीएम कार्यालय भरमौर में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें