फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले के पहले हॉकी टर्फ मैदान के लिए कवायद तेज

Fri, 06 Feb 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में हॉकी टर्फ मैदान के निर्माण को लेकर जिला युवा एवं खेल विभाग और हॉकी संघ ने कवायद तेज कर दी है। लंबे समय से जिले में हॉकी का कोई भी समर्पित खेल मैदान न होने के कारण खिलाड़ियों की प्रतिभा को उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में हॉकी टर्फ मैदान के लिए कैंथली, भनौता, मंगला और बकाणी के समीप चार स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है
विज्ञापन

अब उपयुक्त स्थल का चयन होने के बाद विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही जिले में पहला हॉकी टर्फ मैदान बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
गौरतलब है कि एक समय चंबा की हॉकी टीम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है, लेकिन मैदान और सुविधाओं के अभाव में हाल के वर्षों में खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, हॉकी संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश बेदी ने बताया कि हॉकी टर्फ मैदान को लेकर वे कई बार प्रशासन और सदर विधायक को प्रस्ताव दे चुके हैं। अब जमीन की तलाश अंतिम चरण में है। हॉकी रियासत काल से ही चंबा का पारंपरिक खेल रहा है और आज भी जिले के कई खिलाड़ी बिना समुचित मैदान के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।
हॉकी संघ के सहयोग से चार स्थानों का निरीक्षण किया गया है। टर्फ मैदान बनने से जिले के हॉकी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। रूपेश राजवाल, जिला युवा एवं खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें