फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में शुरू हो कैंसर केयर सेंटर : ओम प्रकाश

Fri, 06 Feb 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक होटल इरावती में शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान ओम प्रकाश गोस्वामी ने की। इस दौरान ओम प्रकाश ने बताया कि जिले के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को हृदय रोग व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। इसलिए मेडिकल कॉलेज चंबा में आधुनिक हृदय रोग केंद्र और पूर्ण विकसित कैंसर केयर सेंटर शुरू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस केंद्रों के खुलने से कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। इस दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला घोषित होने के बावजूद चंबा का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और पर्याप्त स्टाफ से वंचित है। मेडिकल कॉलेज चंबा में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों के लगभग 40 फीसदी पद रिक्त हैं। इसके साथ ही जीवन रक्षक दवाइयों की कमी भी लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन

बैठक में चौगान स्थित चिल्ड्रन पार्क के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया। चौगान नंबर-4 स्थित पार्क की वर्तमान स्थिति को दयनीय बताते हुए कहा गया कि प्रशासनिक उपेक्षा और मिंजर मेले के दौरान हुई व्यापारिक गतिविधियों से पार्क की मूल संरचना को नुकसान पहुंचा है। पार्क में गड्ढे, असमतल भूमि, उभरे पत्थर और लोहे के टुकड़े बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं।
इसके अलावा जिला प्रशासन और नगर परिषद से पार्क के जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र शुरू करने और चिल्ड्रन पार्क में फुल टाइम चौकीदार नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैठक में ईश्वरी प्रसाद शर्मा, जेएन बाली, सुरेश कश्मीरी, निक्कू राम, धुनेरिया, एसपी वेद, चैन लाल शर्मा और उत्तम चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें