फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिक्षा मंत्री रोहित आज चंबा दौरे पर आएंगे

Fri, 23 Oct 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 24 से 26 अक्तूबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता के अनुसार, वह 23 अक्तूबर की शाम डलहौजी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

अगले दिन 24 अक्तूबर को दोपहर दो बजे सेक्रेड हार्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी के 125वें वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद उनका रात्रि ठहराव चंबा में रहेगा। शिक्षा मंत्री 25 अक्तूबर को राजकीय उच्च विद्यालय सैहली के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में विज्ञान खंड का उद्घाटन करने के उपरांत बन्नी माता मंदिर जाएंगे। इस दिन उनका रात्रि ठहराव भरमौर में रहेगा। प्रवास के अंतिम दिन 26 अक्तूबर को सुबह 8:30 बजे वह भरमौर से कुगती के लिए रवाना होंगे। वहां राजकीय उच्च विद्यालय कुगती के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री के आगामी प्रवास का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें