फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रार्थना सभा पहुंची शिक्षा विभाग की टीम, शिक्षकों को समय पर पहुंचने के निर्देश

Sun, 06 Jul 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
औचक निरीक्षण कर शनिवार को करीब तीन सरकारी स्कूलों में जांची गई व्यवस्था
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्याें को निर्देश, गुणात्मक शिक्षा पर करें फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से शनिवार को जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के लिए विभागीय टीम सुबह से ही सक्रिय हो गई थी। इस दौरान तीन सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाओं की जांच की गई। साथ ही तमाम रिकॉर्ड खंगाला गया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।
विभागीय टीम की ओर से समस्त स्कूल मुखियाओं और अध्यापकों को गुणात्मक शिक्षा पर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकार की आरे से चलाई जा रही योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए कहा गया। इसके अलावा स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए है कि वे अध्यापकों की समय पर स्कूल में उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। अध्यापक भी समय पर ही स्कूल पहुंचें। विभागीय टीम सर्वप्रथम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में पहुंची। जहां तमाम व्यवस्थाएं जांची गईं। इसके बाद विभागीय राजकीय उच्च पाठशाला रजेरा पहुंची। जहां स्कूली विद्यार्थियों से विशेष संवाद किया गया। साथ ही अध्यापकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि इससे पहले जुम्हार स्कूल में भी विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। विभाग की ओर से निरीक्षण करने का मकसद स्कूलों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तीन सरकारी स्कूलों में व्यवस्थाओं की जांच की गईं। इस दौरान कुछेक खामियां सामने आई हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के बारे में निर्देशित कर दिया गया है। कहा कि भविष्य में भी औचक निरीक्षण किए जाएंगे। -भाग सिंह, उच्च शिक्षा विभाग चंबा उपनिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें