फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मनाया ईद-उल-जुहा का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में सोमवार को ईद-उल-जुहा ‘बकरीद’ का त्योहार हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। ईद-उल-जुहा के पाक मौके पर जगह-जगह नमा अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। जिला मुख्यालय में सामूहिक नमाज चौगान नंबर पांच में अदा की गई। जामा मस्जिद के इमाम शरीफ आलम ने ईद की नमाज अदा करवाई। मुसलमान समुदाय के लोगों ने नमाज के दौरान आपसी भाईचारे और विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

मदरसा राजपुरा के बच्चों ने भी तकरीरें और नाते पढ़कर बकरीद का महत्व बताया। अंजुमन इस्लामिया के सदर सैयद दिलदार अली शाह ने तमाम जिलावासियों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने साथ ही समुदाय के लोगों से खुदा के बताए नेक मार्ग पर चलकर इंसानियत की सेवा करने का आग्रह भी किया। बकरीद की सामूहिक नमाज में हिस्सा लेने के लिए जिला के विभिन्न हिस्सों से समुदाय के लोग सज-धज कर मुख्यालय पहुंचे।
धनावल और सुरंगानी जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज
सुरंगाणी (चंबा)। सोमवार को मंजीर के धनावल ईदगाह और सुरंगाणी जामा मस्जिद में ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की गई। धनावल मे करीब 200 लोगों ने नमाज अदा की। नमाज मंजीर जामा मस्जिद के इमाम हाफिज सदाम हुसैन के पढ़ाई। ईद-उल-जुहा (बकरीद) को अरबी में ईद-उल-जुहा कहते हैं। इस त्योहार को रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के करीब 70 दिनों बाद मनाया जाता है।
विज्ञापन

हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तत्पर हो जाने की याद में इस त्योहार को मनाया जाता है। इसके साथ ही भलेई क्षेत्र में ईद-उल जुहा का त्योहार मनाया गया। सुबह क्षेत्र के लोगों ने भलेई ईए साल्ला गांव में जाकर ईद की नमाज अदा की। ईद इलाका भलेई के मौलवी नजीर मोहम्मद ने अदा करवाई। इसके साथ ही तेलका में भी बकरीद का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर बशीर मोहम्मद, रशीद मोहम्मद, रमजान मोहम्मद, नजीर मोहम्मद, गनी मोहम्मद, ईशा मोहम्मद, नबी मोहम्मद, याकूब खान, मुनीर अब्बास और शबीर मोहम्मद ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें