फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरमौर-होली में हल्की बारिश से किसानों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले में दोपहर बाद होने वाली मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ाकर रख दिया है। हालांकि बारिश फसलों के लिए फायदेमंद जरूर है। मगर भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से करीब एक दर्जन सड़कें बाधित रही। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सड़कें बाधित होने से लोग घंटों सड़कों में फंसे रहे। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रही। पुखरी और कंड़ा गांव से पद्दर सड़क के साथ बहने वाले नाले का जलस्तर बढ़ने से नाले का पानी पद्दर मैदान में पहुंच गया। इससे पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सड़कें बाधित होने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मेन पावर ने बंद सड़कों को बहाल करने का काम शुरू किया। शाम तक जिले के ज्यादातर सड़कों को बहाल कर दिया गया था। बारिश होने से लोगों ने राहत ली।
वहीं, जिला मुख्यालय चंबा, बनीखेत, सलूणी, तीसा, किहार, साहो, मैहला, धरवाला, राख सहित बारिश ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया। सलूणी उपमंडल के तहत दो लिंक मार्गो सहित चंबा मंडल में मरेड़ी-सिल्लाघ्राट, परौथा-कुरैणाधार,लुड्डू-बाट, चंबा-जुम्महार,सराहण-राण-जुम्महार, जांघी-लिल्ह मार्ग भूस्खलन होने से यातायात के लिए बाधित रहे।
भरमौर में राहत बनकर बरसे मेघ
वहीं जनजातीय क्षेत्र भरमौर-होली में लंबे समय से बारिश न होने से मक्की और राजमाह की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच चुकी है। ऐसे में बुधवार को होने वाली बारिश ने किसानों को राहत मिली है। होली में भी बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। करवाया।
विज्ञापन

इनसेट
लोनिवि मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि बारिश से कई मार्ग भूस्खलन होने से बंद हुए थे, जिन्हें बाद में यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें