फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवदार का सूखा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता

विज्ञापन
पर्यटन स्थल खज्जियार में हादसे को न्योता देता सूखा देवदार का दरख्त। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में रेहड़ी संचालक डर के साय में व्यवसाय कर रहे हैं। वन्य प्राणी विभाग की ओर से रेहड़ी संचालकों को जिस स्थान पर बैठाया गया है, वहां देवदार का एक बड़ा पेड़ सूख चुका है। यह पेड़ कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन

पेड़ गिरने से रेहड़ी संचालक उसकी चपेट में आ सकते हैं। गौरतलब है कि खज्जियार में दो दर्जन रेहड़ी संचालक रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। पहले ये सभी सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर कारोबार करते थे लेकिन, खज्जियार की सुंदरता को बचाने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।
यहां देवदार का सूखा पेड़ इनके लिए खतरा बना हुआ है। रेहड़ी संचालक यूनियन खज्जियार के प्रधान अनूप कुमार ने प्रशासन और वन्य प्राणी विभाग से सूखे पेड़ को कटवाने की मांग की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी दुनी चंद ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। इस मामले पर डीएफओ से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें