फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ड्रोन और सेना के हेलिकाप्टर से युवक और किशोर की तलाश, नहीं लगा सुराग

Sun, 25 Jan 2026 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमाणी माता धार में बर्फ में लापता हुए युवकों की तलाश के लिए भरमौर से उड़ान भरता सेना क
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। भरमाणी माता मंदिर के ऊपरी क्षेत्र में घरेड़ के लापता युवक दीक्षित राणा और मलकोता के किशोर पीयूष का तीसरे दिन रविवार को भी सुराग नहीं मिल पाया। इस दौरान ड्रोन और सेना के दो हेलिकाप्टर की भी मदद ली गई, लेकिन सेना, प्रशासन और पुलिस की टीम को कामयाबी नहीं मिली। अब एसडीआरएफ की टीम भरमौर पहुंची है, जो कि सोमवार को सर्च अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

रविवार सुबह सबसे पहले स्थानीय लोगों की मदद से हेलीपैड से बर्फ हटाई गई। उसके बाद ड्रोन को जंगल के ऊपर उड़ाकर लापता दोनों लोगों को तलाश किया गया। समान में बार-बार छा रही धुंध के कारण ड्रोन से कुछ खास मदद नहीं मिल पाई।
इसके बाद भरमौर हेलीपैड से सेना के दो हेलिकाप्टरों ने शाम के समय उड़ानें भरीं, लेकिन युवाओं को तलाश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की टीम के साथ पर्वतारोहण केंद्र के रेस्क्यू दल ने पैदल ही धार की तरफ कदम बढ़ाए, लेकिन उन्हें भी देर शाम तक लापता युवक और किशोर का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लापता युवक और किशोर को तलाश करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सोमवार सुबह सेना के हेलिकाप्टर दोबारा उड़ानें भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें