फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में गाड़ी चलाने से करें परहेज : ओंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बरसात के मौसम में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों के लिए एडवायजरी जारी की है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में धुंध के कारण सड़क हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वहीं, भूस्खलन होने के कारण भी कई लोग मलबे की चपेट में आने के कारण काल का ग्रास बन जाते हैं। बरसात के इस मौसम में ड्राइविंग के दौरान सावधानियां बरतने की आवश्यकता है अन्यथा छोटी सी लापरवाही भयंकर हादसे का कारण बन सकती है। बरसात के दौरान यदि आवश्यक न हो तो ड्राइविंग करने से परहेज करें। अगर आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलना भी पड़े तो सावधानी बरतें और पूर्ण रूप से सतर्क रहें।
सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने से हादसों को रोका जा सकता है। बरसात में देर रात और सुबह तड़के सफर करने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि हर समय लो बीम हेडलाइट्स का इस्तेमाल करें, ऐसा करने से दृश्यता साफ होगी। वाहनों के बीच अधिक दूरी रखें। भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध होने की दृष्टि में वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें और तुरंत संबंधित विभाग और प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें