फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच पंचायतों की सड़क पर गड्ढों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुरुस्त करने के लिए नहीं उठाई जा रही जहमत
विज्ञापन

तारकोल का मिटा नामोनिशान, सफर खतरनाक
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पांच पंचायतों को आपस में जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। तारकोल का नामोनिशान नहीं है। गड्ढे इतने गहरे हो चुके हैं कि यहां हर समय वाहन दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क पत्थरों और मिट्टी से भर गई है। इसको साफ करने के लिए भी लोक निर्माण विभाग का कोई कर्मचारी दस्तक नहीं दे रहा। लोगों को इस सड़क पर आवाजाही करना मजबूरी है, क्योंकि उनके पास अन्य कोई भी विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों विशाल ठाकुर, सन्नी कुमार, अजय कुमार, सोनू, मनीष, कमल, होशियार सिंह और टेक चंद ने बताया कि ग्राम पंचायत खज्जियार, कोहलड़ी, सिंगी, रिंडा और साच के लोग इस सड़क से वाहनों के जरिये और पैदल आवाजाही करते हैं। मौजूदा समय में सड़क की जो हालत बनी हुई है, उससे हर कोई परेशान है। कई बार विधायक, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का निदान नहीं हुआ। लोगों की अब सड़क मरम्मत की उम्मीद भी जवाब देने लगी है। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की हालत को शीघ्र सुधारा जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द सड़क की हालत में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें