फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जान जोखिम में डालकर एनएच लांघ रहे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलिपैड के पास भूस्खलन से बाधित हो गया था एनएच
विज्ञापन

पूरा हो चुका है डंगे का निर्माण, सीमेंट सूखने का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर (चंबा)। हेलिपैड के पास एनएच बंद होने के कारण दोपहिया वाहन चालक रिस्क लेकर वहां से गुजरने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन और एनएच प्राधिकरण ने वहां पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद कर रखी है। कुछ दिन पहले बारिश के कारण एनएच का बड़ा हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया था, इसलिए वहां पर डंगे का निर्माण करने के लिए यातायात को बंद रखा गया है। यह कार्य सोमवार को पूर्ण किया गया लेकिन जब तक कंकरीट वाहनों का भार संभालने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता, तब तक वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी। दोपहिया वाहन चालक सड़क बंद होने के बावजूद वहां से गुजर रहे हैं। सड़क को बंद रखने के लिए वहां मिट्टी भी फेंकी गई है लेकिन उसके पर से मोटरसाइकिल और स्कूटी को गुजारा जा रहा है। इससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। एनएच के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि फिलहाल हेलिपैड मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। जब तक उसे बहाल नहीं किया जाता, तब तक कोई भी अपने वाहन लेकर वहां से न गुजरे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें