फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चालकों-परिचालकों को 40 माह से नहीं मिला रात्रि भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों-परिचालकों को 40 माह से नहीं मिला रात्रि भत्ता
विज्ञापन

बोले- दिन-रात सेवाएं देने के बावजूद उठानी पड़ रही मांग, सरकार जल्द करे भत्ते का भुगतान
एक रात का 130 रुपये रात्रि भत्ता दिया जाता है चालकों और परिचालकों को
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो में चालक-परिचालकों को 40 महीनों से रात्रि भत्ता नहीं मिल पाया है। ओवरटाइम के बाद भी रात्रि भत्ता न मिलने से उनकी मुसीबतों बढ़ गई हैं। वे खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। हैरत की बात है कि रात को सेवाएं दे रहे चालकों और परिचालकों को पिछले साढ़े तीन वर्षो से भत्ते का भुगतना नहीं हो पाया है। हालांकि, इन चालकों-परिचालकों को एक रात्रि का 130 रुपये का भत्ता मिलता रहा है। यह साढ़े तीन साल से नहीं मिल रहा है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालकों-परिचालकों की मानें तो वे कई बार प्रदेश सरकार और निगम के निदेशक से उनके बकाया रात्रि भत्ते का भुगतान करने को लेकर आवाज उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक कहीं से राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी तकनीकी संगठन के उपाध्यक्ष विवेक गुलेरिया, उपप्रधान ओम शंकर और चालक यूनियन के प्रधान हंस राज ने कहा कि वे ओवर टाइम लगाते हैं, उसके बाद भी उन्हें रात्रि भत्ते का भुगतान नहीं हो रहा है। महंगाई के इस दौर में चालकों-परिचालकों को रात्रि भत्ते का भुगतान न होना चिंता का विषय है। कहा कि मेहनत करने के बाद भी उन्हें अपने हक के लिए प्रबंधन और सरकार के समक्ष कई बार मांग उठानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चालकों-परिचालकों को रात्रि भत्ते का भुगतान किया जाए। उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि कई बार भत्ता देरी से मिला है। बताया कि यह मामला सरकार और प्रबंधन के ध्यान में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें