फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूलों समेत भड़ोह के 12 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत भड़ोह के 12 गांवों समेत प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिढकुंड में चार माह से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। पेयजल आपूर्ति न होने से छह सौ स्कूली बच्चों समेत पांच सौ की आबादी को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। हालात यह हैं कि ग्रामीणों को दो किलोमीटर पैदल चलकर गनेटी स्थित हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन गांवों के लिए बनाई गई पेयजल योजना पांच साल पहले सूख चुकी है। इसके बारे में कई बार जलशक्ति विभाग को अवगत करवाया गया लेकिन समस्या का आज तक समाधान नहीं किया गया। पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि मरेड़ी से सिढकुंड तक उठाऊ पेयजल योजना के जरिये पानी पहुंचाया जाएगा लेकिन अभी तक इस योजना के तहत भी पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से एक सप्ताह के भीतर समस्या से छुटकारा दिलवाने की मांग की है।
भीषण गर्मी में बढ़ी दिक्कत : सुमन लता
भड़ोह महिला मंडल प्रधान सुमन लता ने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान भी उन्हें स्वयं और मवेशियों के लिए पीने का पानी दो किमी दूर हैंडपंप से लाना पड़ रहा है। चार माह से गांवों में पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है।
विज्ञापन

कई गांवों के लोग परेशान : सोनिया
भड़ोह महिला मंडल सचिव सोनिया शर्मा ने कहा कि भड़ोह पंचायत के ऊपरी भड़ोह, निचला भड़ोह, कथेटू, ढीमा, कोटा, भतौठा, पुखर, तुंगली बौंई, गवेटी, धार आदि गांवों में पानी की आपूर्ति बंद है। इससे लोग परेशान हैं।
खाना बनाना भी हुआ मुश्किल : शीतल
महिला मंडल भड़ोह की सदस्य शीतल शर्मा ने कहा कि पानी की आपूर्ति न होने से विशेषकर गृहिणियों को दो वक्त का खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। हैंडपंप से पानी ढोने में ही उनका सारा दिन बर्बाद हो जाता है।
नहीं मिला योजना का लाभ : पवनेश
भड़ोह पंचायत उपप्रधान पवनेश कुमार ने बताया कि मरेड़ी से सिढकुंड के लिए उठाऊ पेयजल योजना बनाई गई है लेकिन, अभी तक उसमें पानी नहीं छोड़ा गया है। नई स्कीम में पानी छोड़ने से ग्रामीणों को इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या हल करवाने के बारे में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें