फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजेरा स्कूल की पेयजल आपूर्ति बहाल, लगा नया कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय उच्च पाठशाला रजेरा में अब बच्चों केे पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा। जलशक्ति विभाग चंबा ने साठ नए पाइप बिछाकर स्कूल को जलस्रोत से नया कनेक्शन दिया है। अब ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। सोमवार को स्कूल में पानी पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत सप्ताह स्कूल में पानी की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित की गई। खबर का असर यह रहा कि जलशक्ति विभाग की टीम ने स्कूल पहुंचकर पेयजल लाइन का निरीक्षण किया गया। साथ ही नया कनेक्शन देने के लिए 60 पाइप उपलब्ध करवाए। विभाग कार्य शुरू किया ओर शनिवार तक पेयजल लाइन का कार्य पूरा किया।
वहीं सोमवार को स्कूल में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी। रजेरा स्कूल में करीब दो सौ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पेयजल किल्लत होने के चलते बच्चों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। जलस्रोत के समीप भूस्खलन के कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में अब नई लाइन बिछाई गई। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि जैसे ही यह यह मामला ध्यान में आया तो अगले ही दिन निरीक्षण किया गया और नए पाइप बिछाकर कनेक्शन दिया गया। स्कूल के हेडमास्टर बलदेव ने बताया कि स्कूल में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने जलशक्ति विभाग के कार्य की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें