फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुरुस्त होंगी नालियां, अब हाईवे पर नहीं टिकेगा पानी

Mon, 23 Mar 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसी टू डीसी की अगुवाई में संयुक्त टीम ने मुगला बाजार का निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा को दिए आदेश, पानी को कन्वर्ट करने के लिए हो उचित प्रयास
बीते दिनों अग्रणी समाचार पत्र ने दुकानदारों की समस्या को किया था प्रकाशित

संवाद न्यूज एजेेंसी
चंबा। पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार के समीप अब तालाब नहीं बनेगा। प्रशासन ने इस बारे में कवायद शुरू कर दी है। प्रशासन ने पानी को परिवर्तित करने के निर्देश दिए हैं।
नगर परिषद और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को हाईवे में नाली को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। बहरहाल, इस समस्या के समाधान होने से स्थानीय दुकानदारों को राहत मिलेगी। उन्हें अपनी दुकानदारी सजाने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हाईवे के समीप नालियां बनाई गई हैं मगर अधिक पानी आने के चलते यह हाईवे पर ही स्टोर हो जाता है। इससे दुकानदारों को काफी परेशानियां पेश आती हैं। गत दिनों भी इस तरह की समस्या पेश आई। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। सोमवार को प्रशासन सहित अन्य विभागों की टीम ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

एसी टू डीसी चंबा राहुल धीमान ने बताया कि अन्य विभागों के साथ मिलकर संयुक्त निरीक्षण किया गया है। नाली के पानी को परिवर्तित किया जाएगा। लोगों की समस्या के समाधान के लिए उचित प्रयास होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें