फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क पर जेसीबी लगाकर साफ की गई नाली, रोके रखा यातायात

Wed, 24 Jun 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदासपुरा में सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारें
विज्ञापन

यातायात रोकने से पहले प्रशासन से अनुमति लेना होता है अनिवार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हरदासपुरा में ट्रैफिक को रोककर नाली साफ करने का कार्य किया गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगती रहीं। वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
बुधवार को सुबह 9 बजे एनएच ठेकेदार ने जेसीबी लगाकर नाली से कीचड़ निकालने का कार्य शुरू कर दिया। बीच सड़क में जेसीबी लगी होने से वाहनों की आवाजाही थम गई। 10 से 15 मिनट तक यातायात रुका रहा। जब कीचड़ से ट्रक भरकर लोड़ हुआ तो जेसीबी सड़क से हटी। यह क्रम सुबह से लेकर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों में संजय शर्मा, करन महाजन, सुनील कुमार, महिंद्र सिंह, अजय कुमार, केवल, मनीष और योगराज ने बताया कि यदि सड़क पर यातायात रोकना हो तो इसकी सूचना पहले देनी पड़ती है। ताकि, लोग उस हिसाब से अपनी दिनचर्या बना सकें। लेकिन, हरदासपुरा में जेसीबी लाकर सड़क पर खड़ी कर दी गई। जब तक 500 मीटर नाली से कीचड़ साफ नहीं हुआ, तब तक जेसीबी वहां कार्य करती रही। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार से यातायात प्रभावित करना, आम लोगों को परेशान करने के सामान है। एनएच के कार्यकारी अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि नाली साफ करना वहां जरूरी हो गया था। ऐसा कार्य करने करते समय यातायात सुचारू रखने का ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें