फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाले में जा गिरी बाइक, दो युवक बुरी तरह घायल, एक टांडा रेफर

Wed, 24 Jun 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला से चंबा जाते भटालवां मोड़ के पास पेश आया यह हादसा
विज्ञापन

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच करने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंगला (चंबा)। खज्जियार मार्ग पर भटालवां मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। इन्हें स्थानीय लोगों ने निजी वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कार्तिक पुत्र राकेश कुमार निवासी हथेड़ को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। नौनी पुत्र मोला राम निवासी गांव हाड़ा चंबा अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसा बुधवार को सुबह 10 बजे हुआ। दोनों युवक बाइक में सवार होकर मंगला से चंबा की तरफ जा रहे थे। भटालवां मोड़ के पास अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। बाइक नाले में जा गिरी और दोनों युवक सड़क पर बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान कलमबद्ध किए और घटनास्थल का मुआयना किया। नाले में गिरी बाइक का अगला भाग अलग हो चुका था। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हुए हैं। यह हादसा कैसे हुआ, चालक की इसमें लापरवाही रही या नहीं, इन सभी तथ्यों की पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें