फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रीढ़ की हड्डी के उपचार पर डॉ. राज बहादुर ने साझा किए अनुभव

Mon, 06 Oct 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा में राष्ट्रीय हिम ऑर्थोकोन सम्मेलन में देश के जाने वाले विशेषज्ञों ने ऑर्थोपेडिक विषयों पर ज्ञानवर्धक चर्चा की। इसमें आर्थ्रोस्कोपी सत्र की अध्यक्षता देश के जाने माने विशेषज्ञ डॉक्टर राज बहादुर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने रीढ़ की हड्डी के उपचार के बारे में अपने अनुभव सम्मेलन में मौजूद डॉक्टरों से साझा किए। वह रीढ़ की हड्डी के रोगों में विशेषज्ञता रखने वाले एक जाने-माने स्पाइन सर्जन हैं, जिन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में सेवाएं दी हैं और अब एम्स बिलासपुर के निदेशक हैं।
उनके अनुभव में रीढ़ की चोटों, हर्नियेटेड डिस्क और डीजनरेटिव रोगों का इलाज शामिल है जिनके लिए वह अकसर सर्जरी करते हैं और मरीजों को सामान्य जीवन जीने में मदद करते हैं। अपने इसी अनुभव को उन्होंने सम्मेलन में शामिल हुए विभिन्न विशेषज्ञों से साझा किया।
विज्ञापन

साथ ही रीढ़ के रोगों का सफल इलाज करने का मूलमंत्र भी उन्हें दिया। आर्थ्रोप्लास्टी एवं जॉइंट रिकंस्ट्रक्शन विषय पर हुई चर्चा की अध्यक्षता डॉक्टर संजय ठाकुर ने की। इसमें डॉ. मुकंद लाल, डॉ. निपुण रैना, डॉ. दीपक नेगी, डॉ. रितेश सोनी ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। इसी तरह अन्य हड्डी की बीमारी के संबंध में सत्रों का दौर चला। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर बतौर मुख्यातिथि मौजूद हुए।
आयोजन समिति ने उनके साथ सम्मेलन में आए विशेष अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सरस्वती वंदना की भी प्रस्तुति दी गई। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय सम्मेलन चंबा में होने से चिकित्सीय सेवाओं में बेहतर सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें