पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से एमडी रेडियोडायग्नोसिस की उपाधि हासिल करती बकलोह कैंट की डॉ. नैना थापर।स्
चुवाड़ी (चंबा)। भाटियात क्षेत्र की डॉ. नैना थापर पुत्री विनोद कुमार को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान से एमडी रेडियोडायग्नोसिस की उपाधि दी गई है।
उन्हें यह उपाधि संस्थान के 39वें दीक्षांत समारोह में 30 अप्रैल को दी गई। डॉ. नैना ने प्रारंभिक शिक्षा कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल 2/4 बाजार बकलोह कैंट से प्राप्त की। मिडिल की शिक्षा कैंटोनमेंट बोर्ड स्कूल 1/4 बाजार बकलोह कैंट से पूरी की। कक्षा 9वीं और 10वीं की शिक्षा गवर्नमेंट स्कूल घटासनी, 11वीं और 12वीं की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय बकलोह कैंट से प्राप्त की। वर्ष 2014 में नीट उत्तीर्ण कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया। दिसंबर 2019 में डिग्री पूरी की। उन्होंने नवंबर 2022 में आईएनआई-सीईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ में एमडी रेडियोडायग्नोसिस में प्रवेश लिया। दिसंबर 2025 में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों को दिया है। डॉ. नैना का लक्ष्य रेडियोलॉजी के क्षेत्र में प्रगति करना, मरीजों की सेवा और चिकित्सा विज्ञान में सार्थक योगदान देना है। संवाद