चुराह (चंबा)। वन मंडल चंबा और चुराह स्थित सलूणी के तहत वन मित्र भर्ती प्रक्रिया के उम्मीदवारों के दस्तावेज जांचने की प्रकिया 16 से 24 दिसंबर तक एसडीएम कार्यालय चुराह में की जाएगी। वन मित्र भर्ती समिति के अध्यक्ष और एसडीएम चुराह अंकुर ठाकुर ने बताया कि वन मंडल चुराह स्थित सलूणी के तहत पुगथाला और तीसा बीट के उम्मीदवारों के लिए 16 दिसंबर को दस्तावेज जांचने की प्रक्रिया होगी। सागटी, शाउल और बैरा बीट के उम्मीदवारों के लिए 18 दिसंबर, चंद्रू, मनसा, जंगबानी, देवीकोठी और गंगियास बीट से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 19 दिसंबर को प्रक्रिया होगी।
चुंडी, चिल्ली, थनैला, खैरना और एल से संबंधित उम्मीदवारों के 20 दिसंबर को दस्तावेज (डॉक्यूमेंटेशन) जांचे जाएंगे। वन मंडल चंबा के तहत दंतुई, छांजू, सुंदरी, बघई और टिकरी के उम्मीदवारों के लिए 21 दिसंबर, जसौर दिओला, थाली, कलवाला, नागनी और बारा के उम्मीदवारों के लिए 23 दिसंबर और कोहल, दुगली, कलहेल, सीकरी, सलोह व छतरी के उम्मीदवारों के लिए 24 दिसंबर को दस्तावेजीकरण संबंधी प्रक्रिया की जाएगी। एसडीएम चुराह ने वन मित्र भरती समिति के सभी सदस्यों से भी अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार एसडीएम कार्यालय में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने वन मित्र भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से भी अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार स्वयं एसडीएम कार्यालय चुराह में उपस्थित होना सुनिश्चित करें और अपने अधीनस्थ कर्मचारी को इसमें न भेजें।