फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पूर्व वन मंत्री के नाम की उद्घाटन पट्टिका तोड़ी

Mon, 09 Dec 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के नाम की संगेरा नाला पुल की उद्घाटन पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। संगेरा नाला पुल का उद्घाटन पूर्व वन मंत्री ठाकुर भरमौरी ने अपने कार्यकाल में किया था। इनके नाम की पट्टिका अभी तक वहां पर लगी हुई थी। लेकिन, अब यह पट्टिका जमीन पर पड़ी है। ऐसा लगता है कि शरारती तत्वों ने किसी औजार के प्रहार से इस पट्टिका को तोड़ा है। अब इस बात को लेकर संशय बना हुआ है कि आखिरकार यह पट्टिका किसने और क्यों तोड़ी है। संगेरा नाला चंबा विधानसभा क्षेत्र में आता है। जबकि पूर्व वन मंत्री को विधानसभा क्षेत्र भरमौर है। ऐसे में लोग यह भी चर्चा कर रहे हैं कि राजनीतिक रंजिश के चलते तो कहीं इस पट्टिका को तो नहीं तोड़ा गया है। पूर्व वन मंत्री के समर्थकों में भी इस बात को लेकर काफी नाराजगी है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग भी शिलान्यास पट्टिका तोड़ने के मामले से अभी तक अनभिज्ञ है। इसके चलते इस मामले को लेकर विभाग ने अभी तक पुलिस में भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मौजूदा समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस के ही पूर्व मंत्री के नाम की उद्घाटन पट्टिका तोड़े जाना लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
उधर, लोनिवि मंडल चंबा के कार्यकारी अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। इसको लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें