फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ओपीडी में नहीं मिले चिकित्सक, बैरंग लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी के अलावा ठप रहीं स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। चिकित्सकों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते शनिवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी दिन भरी सूनी नजर आई। मरीज अपना ईलाज करवाने के लिए अस्पताल तो पहुंचे लेकिन, उन्हें ओपीडी में डॉक्टर की खाली कुर्सी नजर आई। जिसे देख उन्हें निराश होकर वापिस लौटना पड़ा। हालांकि, आपातकालीन कक्ष में गंभीर मरीजों को इलाज करवाने में कोई परेशानी नहीं हुई। उनके इलाज के लिए वहां डॉक्टर उपलब्ध रहे। लेकिन, सामान्य ओपीड़ी में कोई डॉक्टर नहीं बैठा। इसके चलते कई मरीजों को बिना इलाज करवाए ही अपने घरों को लौटना पड़ा। सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के जरिये अधिकतर लोगों को डॉक्टरों की हड़ताल की सूचना थी। इसके चलते कई मरीज अपने इलाज के लिए अस्पताल गए ही नहीं और जो मरीज पहुंचे थे उन्हें बिना इलाज करवाए लौटना पड़ा।

लोगों में हरी चंद, मान सिंह, योगराज, सुरेश कुमार, जय किशन और प्रमोद कुमार ने बताया कि समय रहते डॉक्टरों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो मरीजों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। गरीब मरीज अपना इलाज करवाने के लिए निजी अस्पतालों में जा रहे हैं। लेकिन, गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले मरीजों को अपनी बीमारी का ईलाज करवाने के लिए पूरी तरह से सरकारी अस्पताल पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे में डॉक्टरों की हड़ताल लंबी चलने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसलिए उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस विवाद को जैसे तैसे करके खत्म किया जाए। ताकि, अस्पतालों में मरीजों को इलाज मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिले के अन्य सरकारी संस्थानों में भी मरीजों को ओपीडी में डॉक्टर नहीं मिले। केवल इमरजेंसी सेवाएं सुचारू नजर आई। दूर दराज के मरीजों को अपना इ करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज का रूख करना पड़ा। जहां पर ओपीडी सेवाएं अभी सुचारू हैं। ऐसे में वहां भी काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें