फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डॉक्टरों ने जाना, कैसे किया जाता है शव का पोस्टमार्टम

विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज अखंड चंडी पैलेस में फोरेंसिक दिवस के मौके पर कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्र​शिक
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज में हमले या दुर्घटना में घायल की एमएलसी किस प्रकार से बनाई जाती है। इसको लेकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को जानकारी दी गई। इस जानकारी को मुहैया करवाने के लिए देशभर के फोरेंसिक एक्सपर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चंबा में आयोजित कार्यशाला के साथ जुड़े। यह कार्यशाला नेशनल फोरेंसिक मेडिसिन डे के उपलक्ष्य पर आयोजित की गई। इसमें देशभर के फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को बताया कि आत्महत्या, दुर्घटना सहित अन्य आपराधिक मामलों में शव का पोस्टमार्टम कैसे किया जाता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज फोरेंसिक विभाग के हेड एवं प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप सिंह ने मेडिको लीगल परीक्षण और पोस्टमार्टम कैसे होता है, उसकी रिपोर्ट किस तरह से तैयार की जाती है, इसकी जानकारी दी। डॉक्टर परमेश सिंह सीनियर रेजिडेंट ने इंजरी रिपोर्ट तैयार करने के बारे में जानकारी मुहैया करवाई। एनेस्थीसिया विभाग से डॉक्टर रुबिंद्र कौर ने कार्यशाला से जुड़े डॉक्टरों को ऑपरेशन थियेटर टेबल पर मरीज की मृत्यु होने पर रिपोर्ट बनाने के बारे में जानकारी मुहैया करवाई। प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने प्रशिक्षुओं और डॉक्टरों को फोरेंसिक मेडिसिन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें