फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रूट पर खटारा बसें न भेजो, डर लगता है कहीं खराब न हो जाए

Wed, 03 Apr 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
रूट पर खटारा बसें न भेजो, डर लगता है कहीं खराब न हो जाए
विज्ञापन

लोग बोले -चंबा में आए दिन कहीं न कहीं खड़ी हो रही हैं एचआरटीसी बसें, लोग हो रहे परेशान
निगम के पास कलपुर्जों की भी कमी, आरएम बोले- खराब होने पर भेजी जाती है दूसरी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो की बसें आए दिन जगह-जगह खड़ी हो रही हैं। इस कारण सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि निगम की खटारा बसें कुछ मीलों तक सफर करने के बाद बीच राह में हांफ रही हैं। इसके बाद यात्रियों को आगे का सफर पैदल या लिफ्ट लेकर करना पड़ रहा है। उधर, परिवहन निगम के पास पहले ही कलपुर्जों की कमी चल रही है। खटारा बसें लंबे रूटों पर भेजी जा रही हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों को बेहतर सुविधा देवे तो करता है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। दूसरी ओर, निगम के पास कलपुर्जों की भी जारी कमी है।
विज्ञापन

लोगों में अनिल कुमार, विकास, सुरेश, अभिषेक, संगीता, मनीषा और कविता ने कहा कि जब भी परिवहन निगम की बसों में सफर करते हैं तो यही डर रहता है कि पता नहीं कौन से मोड़ पर बस खराब हो जाए। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिन से रोजाना एचआरटीसी बसें खराब हो रही हैं। हाल ही में सिढ़कुंड, बालू और सरोल सहित दुनेरा के पास सरकारी बसें खराब हो चुकी हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लोगों ने परिवहन निगम से मांग उठाई है कि जिले के रूटों पर खटारा बसें नहीं भेजी जाएं। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधन शुगल सिंह ने कहा है कि कलपुर्जों की मांग की गई है। जहां भी बस खराब होती है, निगम यात्रियों की सुविधा के लिए दूसरी बस भेज देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें