फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शतरंज में दिव्यांश, खो-खो में येलो हाउस जीता

Sat, 07 Sep 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राधा-कृष्णा पब्लिक स्कूल रजेरा में खेलकूद गतिविधियां करवाई गईं। इसमें मुख्यातिथि सीमा सुरक्षा बल के एएसआई गुरनाम सिंह थे। स्कूल प्रबंधक इसरो ठाकुर और इंदु भी मौजूद रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में दिव्यांश शर्मा ने विजय हासिल की।
विज्ञापन

खो-खो में येलो हाउस ने जीत दर्ज की। कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने जीत दर्ज की। ऊंची कूद में साक्षी और सिमरन ने पहला स्थान पाया। लड़कों की ऊंची कूद में परीक्षित और अभिनय प्रथम रहे। 100 मीटर दौड़ में दिव्यांश प्रथम, क्षितिज द्वितीय और जतिन तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में अभिनय, दिव्यांग और करण क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में सानिया पहले, सोनाक्षी दूसरे और मानवी तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में विराज ने पहला, अथर्व ने दूसरा और अंकुश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्री-प्राइमरी के बच्चों ने भी खेलकूद गतिविधियों मैं बढ़-चढ़कर भाग लिया। चम्मच दौड़ में गुनिका ने पहला, आदित्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ में अनमोल ने पहला, प्रियांशी ने दूसरा और रियांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेंढक रेस में आर्यन प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और रियांश तृतीय रहे। मुख्यातिथि ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को ऐसे ही खेल कूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर साथ ही स्कूल के अध्यापक पवन, अतुल, हीना, सुजाता, पूजा, शीतल और संगीता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें