चंबा चौगान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान उंची कूद लगाता खिलाड़ी । संवाद
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में जिला स्तरीय अंडर-19 वर्ग की एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दौरान सोमवार को विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी चंबा योगेश चौणा ने बताया भाला फेंक प्रतियोगिता में दीशांत ने पहला, अखिल सिंह ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में भी दीशांत पहले स्थान पर रहे, जबकि अखिल सिंह ने दूसरा और विकास ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों की लंबी कूद में सिमरन देवी पहले, वंशिका दूसरे और हर्षिका कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक प्रतियोगिता में कशिश शर्मा ने पहला, नंदनी राजपूत ने दूसरा और सरगम ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में स्नेहा ने पहला, कशिश शर्मा ने दूसरा और पलक ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का समापन समारोह मंगलवार को किया जाएगा।