जागोरी रूरल चेरिटेबल ट्रस्ट चंबा की और से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तीसा में फूड फेस्टिवल
चुराह (चंबा)। जागोरी रूरल चेरिटेबल ट्रस्ट चंबा की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तीसा में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता परियोजना समन्वयक उमा कुमारी ने की। इसमें 112 बच्चों की सहभागिता रही। फूड फेस्टिवल करने का मुख्य उद्देश्य लुप्त हो रहे पारंपरिक व्यंजनों की बच्चों को जानकारी देना रहा। इसमें तिल और भवरी के लड्डू, कोदरे की चाय, मक्की और गेहूं के लड्डू, अरवी के पतरोडू, गेहूं के मंडे, मूंग और चने की चाट, सत्तू, तरकोटी की रोटी, बबरू, मक्की की रोटी, बिच्छू बुटी का साग और देसी पॉपकॉर्न इत्यादि प्रदर्शित किया। इन व्यंजनों की पौष्टिकता के बारे में बच्चों को जानकारी दी। फास्टफूड से होने वाले नुकसान की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से वार्डन इंदिरा और स्टॉफ ने भाग लिया। जागोरी टीम से चुहडू राम, रीता, कंचन, इंदु बाला, सावित्री, छाद बेगम, हर्षित और अभिषेक मौजूद रहे।